दरअसल यूके बेस कंपनी ने स्मार्टफोन को पानी के असर से बचाने के लिए एक ऐसा लिक्विड तैयार किया है जिसे स्प्रे करने के बाद आपका फ़ोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ बन जाता है। इस लिक्विड का नाम फ़्लैश फ्लड है। अगर आप अपने फोन पर अच्छे से इस लिक्विड को स्प्रे कर लेते हैं तो आपका फ़ोन पानी के संपर्क में आने के बाद भी पहले की तरह ही काम करेगा। दरअसल यह लिक्विड किसी वैक्स कोट की तरह काम करता है जो पानी को अपने ऊपर टिकने नहीं देता है ऐसे में आप अपने फोन को आराम से बारिश के मौसम में भी बाहर ले कर निकल सकते हैं वो भी बिना किसी टेंशन के, आप इस लिक्विड को 1500 रुपये में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।