नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से जो प्रॉविडेंट फण्ड की रकम कर्मचारियों को दी जाती है उसे निकलवाने में पहले काफी समय लगता था और साथ ही कर्मचारियों को PF दफ्तर के काफी चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन EPFO ने कर्मचारियों को राहत देते हुए इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है जिसके बाद अब आप घर बैठे अपने फोन की मदद से PF निकलवा सकते हैं।