6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू को सुनने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा

सिद्धू नहीं आए, तो लोगों का धैर्य जवाब देने लगा और मायूस होकर लौटने लगे
less than 1 minute read
Google source verification
chhattisgarh election

सिद्धू को सुनने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा

नवापारा-राजिम. नगर के हरिहर स्कूल मैदान में आज शाम कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की चुनावी सभा थी। इस संबंध में भीड़ जुटाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सुबह 10 बजे से ही लाउड स्पीकर के माध्यम से समूचे नगर में मुनादी करानी शुरू कर दी गई थी।

कार्यक्रम शुरू होने के पहले ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उम्मीद थी कि सवा चार बजे तक सिद्धू हैलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 5.30 बजते तक जब सिद्धू नहीं आए, तो लोगों का धैर्य जवाब देने लगा और लोग धीरे-धीरे कर खिसकने लगे। सिद्धू के नहीं आने से ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी लोगों को जवाब देने में हिचकिचा रहे थे। इतना जरूर बताया गया कि हैलीकाप्टर में खराबी आने के कारण सिद्धू नहीं आ रहे।

पाटन का टोटका
बता दें कि कुछ दिन पूर्व चम्पारण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी भाजपा प्रत्याशी चन्द्रशेखर साहू के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आने वाले थे। दोपहर 1 बजे उनका कार्यक्रम निर्धारित था । शाह पाटन में सभा को संबोधित कर चम्पारण आने वाले थे, लेकिन उसी दिन केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन हो जाने से शाह का कार्यक्रम कई घंटे लेट हो गया। दोपहर 4 बजकर 20 मिनट पर वे पाटन पहुंचे और 4 बजकर 50 मिनट पर चम्पारण के लिए निकलने वाले थे।

अचानक उन्हें बताया गया कि चम्पारण में उनके हैलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी जा सकती, इसके बाद वे पाटन से रायपुर लौट गए। चम्पारण में उनका इंतजार कर रहे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम लोग बेहद निराश मन से लौटे थे। अब कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए सिद्धू भी पाटन से यहॉं नहीं आ पाए, ऐसे में लोग इसी बात की चर्चा करते रहे।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग