scriptपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, चार महीने के बाद हुआ अंधे कत्ल खुलासा | Crime in love: Wife murders husband with lover extra marital affair | Patrika News

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, चार महीने के बाद हुआ अंधे कत्ल खुलासा

locationगरियाबंदPublished: Jul 09, 2020 04:47:38 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime

मोमिनपारा में चाकूबाजी करने वाले दस्तगीर-जमन की गिरफ्तारी नहीं

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के थाना गरियाबंद जिले के पांडुका क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव का शव पाये जाने की रिपोर्ट पर थाना पाण्डुका में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा हत्या किए जाने का संदेह होने पर थाना नोएडा में अपराध क्र. 29 -2020 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव की पत्नी उषा ध्रुव के संबंध में गोपनीय रूप से पतासाजी की गई। जिसमें उसका एक थाना राजिम के व्यक्ति से संबंध होना पाया गया।

घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा केश डायरी का अध्ययन कर साक्ष्य जुटाने हेतु विवेचक को सुझाव दिए। जिससे आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बसंत कुमार बघेल सउनि हिमाचल सिंह धुव, संतराम नेताम, मनीष शर्मा, आरक्षक कविन्द्र सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, महिलाआरक्षक केंवरा साहू, सैनिक लेखराम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो