गरियाबंद

जंगल में हैवानियतः दोस्तों के साथ घटारानी घूमने आई युवती के साथ गैंगरेप, डरा-धमकाकर बनाया वीडियो

Gang rape in Ghatarani tourist place: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में घूमने आई एक महिला से दुष्कर्म कर पैसा लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है।

2 min read
जंगल में हैवानियत

Gang rape in Ghatarani tourist place: छुरा। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में घूमने आई एक महिला से दुष्कर्म कर पैसा लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला दोस्तों के साथ घूमने आई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह दोस्तों के साथ घटारानी घूमने गई थी, तभी रास्ते में दो लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर जंगल की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों बनाकर उसके पास रखे पैसे को लूट लिया। वे जाते-जाते धमकी दे गए कि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो वे उसे जान से मार देंगे और वीडियो वायरल करने की बात कही।

Gang rape in Ghatarani tourist place: पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया। जांच के दौरान थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। टीम ने आरेपी महेंद्र सिन्हा (27) पिता उत्तम सिन्हा निवासी छुईहा थाना फिंगेश्वर और राजू यादव (29) पिता रामकुमार यादव निवासी जोगीडीपा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद को पूछताछ की। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े, द्वारिका देशलहरे, प्रहलाद ठाकुर, दुलेश्वर बघेल, दिलीप सिन्हा, संतोष ठाकुर, आरक्षक गोविन्दा दीवान, भरत सेन, यशवंत पटेल का योगदान रहा।

पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत (Crime News) कार्रवाई की गई है। - कृष्णा प्रसाद जांगड़े, थाना प्रभारी फिंगेश्वर

यह भी पढ़े:

Published on:
13 Sept 2023 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर