1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारह वर्ष से एक ही आंख के भरोसे दुनिया देख रहा हरिश्चंद्र, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Gariaband News: बारह वर्ष पहले शुरू हुई मांस बढ़ने की समस्या से अब हरिश्चंद्र अपना एक आंख खो चुका है। जबकि तेजी से बढ़ता हुआ मांस अब दूसरे आंख को भी ढकने की तैयारी में है।

less than 1 minute read
Google source verification
Harishchandra has been seeing the world with only one eye for twelve years

बारह वर्ष से एक ही आंख के भरोसे दुनिया देख रहा हरिश्चंद्र

Chhattisgarh News: देवभोग। बारह वर्ष पहले शुरू हुई मांस बढ़ने की समस्या से अब हरिश्चंद्र अपना एक आंख खो चुका है। जबकि तेजी से बढ़ता हुआ मांस अब दूसरे आंख को भी ढकने की तैयारी में है। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हरिश्चद्र को तत्कालीन भाजपा सरकार में मदद मिली थी।

उस दौरान उसने हैदराबाद में वर्ष 2006 में अपना सर्जरी भी करवाया था। सर्जरी के बाद पांच साल तक राहत मिलने के बाद फिर से मांस तेजी से बढ़ने लगा और (CG Hindi News) देखते ही देखते दो साल में मांस ने एक आंख को ढक लिया। अब दूसरे आंख भी ढकने की स्थिति में है। आर्थिक रूप से कमजोर हरिश्चंद्र बड़े अस्पताल में इलाज करवा पाने में असक्षम है।

यह भी पढ़े: रायपुर में हादसा : स्कूटी सवार दो लोगों को स्कूल बस ने मारी ठोकर, 25 मीटर तक घसीटा....हालत गंभीर

हरिश्चंद्र से समाजसेवी आकाश प्रधान की मुलाकात हुई । हरिश्चंद्र अपनी वस्तुस्थिति बताते रो पड़े। उन्होंने कहा कि हर रात यही चिंता सताती है (Gariaband News) कि बढ़ता हुआ मांस उसका दूसरा आंख भी ढक लेगा।

आर्थिक तंगी इलाज में बना रोड़ा

हरिश्चंद्र बताता है कि वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है। आज भी परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधे पर है। ऐसे में वह मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं, आर्थिक तंगी के चलते (Chhattisgarh hindi news) वे बड़े अस्पताल में इलाज करवा पाने में भी असक्षम है। वे वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। इसके बाद उनका इलाज शुरू किया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार रेड्डी, बीएमओ, देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

यह भी पढ़े: IT Raid : दुर्ग, धमतरी, खरोरा और महासमुंद में आईटी की छापामार कार्रवाई, राइस मिलर के 6 ठिकानों पर चल रही जांच

Story Loader