
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, NH-130 लगा लंबा जाम, कई जगह गिरे पेड़
गरियाबंद@दिनेश यदु. छत्तीसगढ़ में (Heavy rain in chhattisgarh) पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। आंधी तूफान से कई (Heavy rainfall in cg ) जगह पेड़ गिर गए हैं। रायपुर-देवभोग नेशनल हाइवे 130 में कई जगह पेड़ गिरने से जाम की (Rains falls) स्थिति बन गई है। आज सुबह तोरेंगे गांव के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। स्थिति को काबू करने के लिए सीआरपीएफ (CRPF) और वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंच गई है।
मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। बस्तर के रास्ते से मानसून 21 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। इसके बाद से ही प्रदेश के सभी जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश से अभी से नदी-नाले उफान पर है। गरियाबंद जिले के नागाबुडा नहर मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। नहर में रपटा के उपर से पानी बह रहा है। रपटा के दोनो तरफ लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। लोग जान जोखिम में डालकर नहर पार कर रहे हैं।
गरज-चमक के साथ हो रही बारिश से रायपुर-देवभोग नेशनल हाइवे में कई जगह पेड़ गिर गए है। जिसकी वजह से आज मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। आज सुबह से तोरेंगा गांव में वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। यातायात को सुचारू रूप से चालू करने के लिए मौके पर सीआरपीएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
Heavy rain in chhattisgarh की इन खबरों को जरूर पढ़ें, CLICK
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
23 Jun 2019 01:11 pm
Published on:
23 Jun 2019 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
