7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, गुस्साएं लोगों ने किया चक्काजाम

हाइवा ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है।
2 min read
Google source verification
accident news

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, गुस्साएं लोगों ने किया चक्काजाम

पांडुका. छत्तीसगढ़ में हाइवा ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। लगातार हो रहे हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने रमन सिंह मुर्दाबाद और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने प्रशासन एवं भाजपा सरकार को कोसते हुए ब्रेकर बनाने की मांग की।

यह घटना गरियाबंद सतनामी पारा जेंजरा मोड़ के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दस बजे टीवीएस बाइक से दोनों साढ़ू नहाने नहर जा रहे थे, कि गरियाबंद मुख्य मार्ग सतनामी पारा जेंजरा मोड़ के पास रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने टीवीएस सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही एक की मौत हो गई। पांडुका थाना सेे प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक केवल पटेल 43 वर्ष थाना मगरलोड भोथीडीह का निवासी था। जो अपने साढ़ू भाई कोपरा निवासी रामस्वरूप पटेल के घर आया था। नहाने के लिए दोनों निकले थे। तेज रफ्तार हाइवा से रामस्वरूप बुरी तरह घायल हो गया। इसे इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

बता दें कि विकास यात्रा में तोड़े गए ब्रेकर की वजह से तेज रफ्तार गाडिय़ों बेखौफ चलती है। विकास यात्रा के लिए सभी ब्रेकर तोड़ दिए गए। साथ ही जिले में सालों से बेखौफ रेत खदान चालू है। इसकी वजह से आए दिन इस मार्ग पर घटनांए घटित हो रही है। कोपरा में हुए इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

गुस्साएं ग्रामीणों ने रमन सिंह मुर्दाबाद और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। आक्रोशित भीड़ को देखते हुए क्राइम ब्रांच प्रभारी सचिन सिंह, राजिम तहसीलदार मनोज पैकरा भी भीड़ को शांत करने मौके पर पहुंच गए। इस तरह इस मार्ग पर यह पहली घटना नहीं है। लोगों ने प्रशासन एवं भाजपा सरकार को कोसते हुए ब्रेकर बनाने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग