इसके अलावा इन इलाकों में दस्तावेजों की फोटोकॉपी, सभी तरह के ऑनलाइन काम भी ठप रहे। खासतौर पर किसानों और व्यापारियों को ज्यादा परेशानी ढेलनी पड़ी। गरियाबंद के जिन 15 सब स्टेशनों की बिजली काटी गई थी, उनमें कोसमी-दर्रीपारा, बिंद्रानवागढ़, धवलपुर, मैनपुर, सिकासार, कोचवाय, बारूला, पीपरछेड़ी, गरियाबंद, पारागांव, पंटोरा (कोदोबतर), छुरा, कोसमी-नयापारा, रसेला शामिल हैं।