28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौक बड़ी चीज है…आलिशान जीवन की चाह में नशे के सौदागर बने 2 भाई, गलत रास्ते ने पहुंचाया इस अंजाम पर

Drug Peddling : शौक बड़ी चीज है। ये आपका स्टैंडर्ड उठा सकती है। गिरा भी सकती है। उदाहरण के लिए गरियाबंद में सोमवार को हुई कार्रवाई ही ले लीजिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 7:45 PM IST

the 2 brothers arrested by police for drugs peddling

,

गरियाबंद. शौक बड़ी चीज है। ये आपका स्टैंडर्ड उठा सकती है। गिरा भी सकती है। उदाहरण के लिए गरियाबंद में सोमवार को हुई कार्रवाई ही ले लीजिए। पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गांजा की तस्करी करते पकड़ा। एक की उम्र 19 साल है। दूसरा 23 साल का है। इनके पास से 27 किलो गांजा जब्त किया गया है। गांजा बेचकर ये अपने शौक पूरे करना चाहते थे। एक आलिशान जीवन जीने की सोच रहे थे। अब एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल की चक्की पीसेंगे।

यह भी पढ़ें : आपसी विवाद में मर्यादा तार-तार... युवक ने घर में घुस के महिला के साथ किया ये काम

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि देवभोग की ओर से एक बाइक आ रही है। इस पर दो लोग सवार हैं। प्लास्टिक की दो बोरियां भी साथ हैं। पुलिस ने गरियाबंद में नाके के पास चेकिंग बिठाई। काफी देर की जांच के बाद वो बाइक मिल ही गई जिससे तस्करी की जा रही थी। प्लास्टिक की दो सफेद बोरियों से 27 किलो गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम ईश्वर नायक और दूसरे ने सोमनाथ नायक बताया है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग