बता दें कि गुरूवार को सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने हड़ताल कर गाजियाबाद कोर्ट परिसर में जबरदस्त हंगामा किया। साथ ही उन्होंने एसएसपी कार्यालय का भी घेराव कर हंगामा किया और पुलिस मुरदाबाद के नारे भी लगाए। इतना ही नहीं, वकीलों ने पुलिसवालों और मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की। इतना ही नहीं, वकीलों ने पुलिस पर पथराव भी किया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मयों के घायल होनी की भी खबर है।