वहीं इस मामले में संदीप नागर के पिता ने आरोप लगाया है कि यह हमला उसको लूटपाट करने के लिए नहीं बल्कि हत्या के मकसद से कराया गया था। आरोप है कि यह हमला पश्चिमी यूपी के जेल में बंद कर कुख्यात गैंगेस्टर अनिल दुजाना, रणदीप भाटी व योगेश भाटी ने कराया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताते हुए कहा कि संदीप को आरोपियों पर चल रहे हत्या के आरोप में 20 अगस्त को गवाही देनी थी। इससे पहले ही उस पर हमला करा दिया गया। वहीं मामले से जुड़े पुलिस अधिकारी भी हमले की वजह रंजिश ही बता रहे हैं और इस संबंध में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।