बुधवार को जीडीए ने अभियान के तहत जिले में 71 असुरक्षित निर्माणों को सील कर दिया। साईं एंक्लेव, नंदग्राम, हिंडन विहार, घूकना में 12, मोदीनगर में छह, गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम में आठ, पंचवटी कैला भट्टा में 11, इंदिरापुरम, हसनपुर, भोवापुर में पांच, सेंट्रल मार्केट रामपुरी में 24 दुकानें, करहेड़ा, फरूखनगर, असातलनगर में पांच निर्माणों को जीडीए ने सील कर दिया। बुधवार को 22 मकानों को नोटिस जारी किए। वहीं नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह के मुताबिक, निठारी गांव में सबसे ज्यादा 30 भवन कमजोर और असुरक्षित पाए गए। इनके अलावा, बरौला-हिंडन विहार में 26, गढ़ी चौखंडी गांव में 26, झुंडपुरा गांव में दो, नयाबांस और अट्टा गांव में नौ और सेक्टर-58 के औद्योगिक क्षेत्र में तीन भवन असुरक्षित पाए गए। इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है।प्राधिकरण जल्द ही भवन मालिकों का पक्ष सुनेगा इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।