31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी के इन दो जिलों में गिरे घर, किशोरी समेत दो की मौत

घरों के बाहर रात गुजारने को मजबूर हुए लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 27 Jul 2018, 2:32 PM IST

house building collapse

वेस्ट यूपी के इन दो जिलों में गिरे घर किशोरी समेत दो की मौत

सहारनपुर।दिल्ली एनसीआर से लेकर पश्चिम क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से वेस्ट यूपी के गाजियाबाद आैर सहारनुपर स्थित दो मकान गिर गये।इनमें गाजियाबाद में तीन मंजिला गिरने से एक किशोरी की मौत हो गर्इ।वहीं उसके तीन भार्इ बहन घायल हो गये।जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।वहीं सहारनपुर के एक गांव में 47 वर्षीय शख्स की मौत हो गर्इ।इसे घरों में कोहराम मच गया।वहीं दो दिन हुर्इ बारिश ने प्रशासन के सभी कागजी इंतजामों को डुबो दिया।पूरे शहर में जलभराव से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।तो वहीं सड़क धंसने से लेकर मकान गिरने के मामले एक के बाद एक बढ़ते जा रहे है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-बरसात के चलते पुलिस चोकी की छत गिरी

घर में खेलते भरभराकर कर गिर गया तीन मंजिला मकान

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित जीटी रोड के शहीद नगर में शेर सिंह का अपना तीन मंजिला मकान है।गुरुवार शाम उनके चारों बच्चे घर में मौजूद थे।इनमें उनकी (14) वर्षीय बेटी अंजलि घर में बर्तन साफ कर रही थी। बाकी बच्चे आस पास ही मौजूद थे।इसी दौरान अचानक ही मकान की दूसरी मंजिला का छज्जा भरभराकर पहली मंजिल पर आ गिरा।इसकी चपेट में चारों बच्चे आ गये।वहीं जब तक कोर्इ कुछ समझपाते तब तक छत गिर गर्इ।इसमें किशोरी मलबे के नीचे दब गर्इ।आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल बच्चों को मलबे में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।यहां डाॅक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया।वहीं उनके तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती रख उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-कुछ घंटों की तेज बारिश से ढह गए मकान धंसी सड़क, देखें तस्वीरें

वहीं घर के अंदर ही मौजूद थे मुखिया

वहीं दूसरी घटना सहारनपुर में शुक्रवार तड़के हुर्इ। जहां बारिश तेज हुई और इसी दौरान हैदरपुर में एक दलित परिवार का मकान धराशाही हो गया। तेज आवाज के साथ मकान गिरा तो आसपास के लोग भी घबरा गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जसवीर का मकान ढह गया है कुछ देर बाद ग्रामीणों को पता चला कि इस मलबे में जसवीर भी दब गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में जसवीर को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। और 45 वर्षीय जसवीर दम तोड़ चुका था। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सहारनपुर में लगातार बरसात हो रही है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ और कच्चे मकानों की गिरने की आशंका भी प्रबल बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-Breaking बारिश का कहर: बुलंदशहर में भरभराकर गिरा मकान, एक महिला की मौत, तीन गंभीर

मकान छोड़कर दूसरों के घरों में सोने को मजबूर हो रहे लोग

वहीं पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से मकानों में दरार आने की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। एेसे में गाजियाबाद से लेकर वेस्ट यूपी के कर्इ क्षेत्रों में कर्इ लोग अपने मकानों को छोड़कर पड़ोसियों के यहां रहने को मजबूर है। वहीं प्रशासन ने भी कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को आसपास शिफ्ट होने की नसीहत दी है। जिसे किसी भी तरह के हादसे में कोर्इ जनहानि न हो।