5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरपाल शर्मा के बाद अब पत्नी ने दिखाई दबंगई, दर्ज हुई FIR

भाजपा के मृतक नेता की पत्नी से है अमरपाल की पत्नी का मुकाबला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Nov 2017, 6:16 PM IST

mohini sharma

गाजियाबाद. चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नगर निकाय चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है। हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर वोटरों को लुभाने में लगा हुआ है। इस बीच प्रशासन भी इन नेताओं पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद से ही शहर में धारा 144 लगी हुई है। लिहाजा, प्रशासन ने चारों तरफ अपनी टीम लगाई हुई है। यही वजह है चुनाव आचार संहिता का उल्लंघम होते ही नेताओं के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज किए जा4 रहे हैं। इसी कड़ी में खोड़ा थाना पुलिस ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की पत्नी समेत 70 अज्ञात लोगों पर अचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है। अमरपाल की पत्नी मोहिनी शर्मा खोड़ा नगर पालिका परिषद से चेयरमैन पद की उम्मीदवार हैं। वह बिना अनुमति के ही बैंड बाजे एवं ढ़ोल नगाड़ों के साथ तथा करीब 70 लोगों को अपने साथ लेकर चुनाव का प्रचार कर रही थीं।

अमरपाल की पत्नी के साथ ही 70 लोगों पर केस दर्ज
इस बारे में क्षेत्राधिकारी आरके सिंह ने बताया कि खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद प्रत्याशी मोहिनी शर्मा बिना अनुमति बुधवार शाम को खोड़ा में बैंड बाजे के साथ चुनाव का प्रचार कर रही थीं। मोहनी शर्मा और उनके समर्थक दयानंद मिश्रा, महेश यादव, पूर्व प्रधान बृजलाल को नामजद करते हुए 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि मोहिनी शर्मा के पति पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या के आरोप में जेल में हैं।

मृतक भाजपा नेता की प्रतिद्वंद्वी से अमरपाल की पत्नी का है मुकाबला
अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की पत्नी रीना भारती के सामने चुनाव मैदान में है। अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा का इस मामले में कहना है कि यह सब राजनीतिक द्वेष के चलते उनके साथ किया जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में सरकार भाजपा की है और उनके सामने जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रही है, वह भी भाजपा की ही है। इसी के चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।