1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Political: जेपी नड्डा बोले- सोनिया को राहुल की चिंता, अखिलेश को डिंपल की, परिवार का अ​स्तित्व बचाने एक हुए घोटालेबाज

UP Political: आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गाजियाबाद से मेरी माटी, मेरा देश का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।

3 min read
Google source verification
BJP Leader Jagat Prakash Nadda

अमृत कलश में शहीद के गांव की मिटटी लेते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

UP Political: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज गाजियाबाद से देशव्यापी कार्यक्रम ‘मेरी माटी, मेरा देश’ का शुभारंभ किया। उन्होंने गाजियाबाद में ही शहीद मेजर मोहित शर्मा जी के निवास स्थान पर ‘अमृत वाटिका’ में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान शुरू किया। जो 15 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत हर घर से मिट्टी इकट्ठी की जाएगी। सांसद अपने क्षेत्र के हर गांव में अमृत वाटिका बनाएंगे। वहां से मिट्टी दिल्ली लाई जायेगी और इस मिट्टी से दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका बनाई जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, राज्य सभा संसद अनिल अग्रवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

अमृत काल में देश को विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ें
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि “मेरी माटी, मेरा देश” में आपकी उपस्थिति आपकी देशभक्ति के जज्बे को दिखाता है। “मेरी माटी, मेरा देश” एक आह्वान है कि हम आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के बाद अमृत काल में देश को विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।

परिवार मोह के कारण शरद पवार जी की पार्टी टूटी
अखिलेश यादव को अपने परिवार की चिंता है, सोनिया गाँधी जी को राहुल गाँधी की चिंता है। उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की नहीं, अपने बेटे आदित्य की चिंता है। परिवार मोह के कारण शरद पवार जी की पार्टी टूटी। ममता दीदी का तो परिवार प्रेम ऐसा है कि पीसी को भाईपो पसंद है। ममता दीदी के लिए पश्चिम बंगाल प्राथमिकता नहीं है बल्कि भतीजा महत्वपूर्ण है। इन दलों में परिवार के बाहर कोई दिखता ही नहीं है। राजद में तो लालू यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती - कोई परिवार के बाहर दिखता है क्या? ये अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। कोई रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के घोटाले में फंसा है, कोई चारा घोटाले में, कोई नेशनल हेराल्ड घोटाले में। माँ-बेटे दोनों बेल पर चल रहे हैं। मतलब मुंबई में इकट्ठे सारे दल भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल को नींद नहीं आ रही
मनीष सिसोदिया आजकल कहाँ हैं - यह सबको पता है। अरविंद केजरीवाल को नींद नहीं आ रही। इन्हें दिल्ली या देश से कोई मतलब नहीं है। अपने स्वार्थ से मतलब है। ये सारे के सारे तुष्टिकरण की राजनीति के पोषक बन गए हैं। कर्नाटक में मुस्लिम के लिए धर्म के नाम पर अलग से कोटा का प्रावधान किया जा रहा है।



यह भी पढ़ें : 'मैंने तुमसे प्यार किया पर तुमने कदर नहीं की, मैं तुम्हारे लिए धर्म बदलने को तैयार थी; गुड बाय साकिब...



ऐसे लोगों को घर बिठाइये और देश के विकास के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की सरकार बनाइये। आइये, हम सब देश के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकास पथ पर अग्रसर बनाएं।

Story Loader