गाज़ियाबाद

Lockdown: फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए किया गया बसों का इंतजाम, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Highlights . सड़कों पर फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बसों का किया इंतजाम . दिल्ली यूपी बॉर्डर से बसें की गई संचालित . बसों में यात्रियों को बैठाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का प्रशासन नहीं करा रहा पालन  
less than 1 minute read
bus.jpg

गाजियाबाद। सड़कों पर फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बसों का इंतजाम किया हैं। लेकिन बसों में बैठने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बसों में ठूस-ठूस कर लोगों को भरा जा रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। प्रदेश सरकार खुद सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रही हैं।

सड़कों पर फंसे लोग एक-एक बस में भारी भीड़ में घुसकर सफर कर रहे हैं। एक-एक बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जा रहे हैं। गाजियाबाद के एनएच-91 और पुराने बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बसों के इंताजार में उमड़ रही है। बसों की किल्लत की वजह से लोग बसों में भेड़ बकरियों की तरह सफर करने को मजबूर हैं। इस बात का किसी को अंदेशा नहीं है कि अगर एक भी व्यक्ति को कोरोना वायरस हुआ तो यह कितना खतरनाक हो सकता है। साथ ही यह कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है।

बीमारी महामारी का रूप ले सकती है। दिल्ली और अन्य राज्यो से पैदल चलकर हजारों की संख्या में लोग गाजियाबाद के रास्तों से होकर गुजर रहे हैं। जिन्हें न पानी मिल पा रहा है न खाना। पुराने बस अड्डे से यूपी के अलग-अलग शहरों के लिए बसों में भरकर लोगों को भेजा जा रहा है।

Updated on:
28 Mar 2020 11:56 am
Published on:
28 Mar 2020 11:47 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी