3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: इंदिरापुरम में फिल्मी अंदाज में वुलन एक्सपोर्ट कारोबारी से लाखों की लूट

सीओ इंदिरापुरम राकेश कुमार ने बताया कि लूट की सूचना के बाद में आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Loot in indirapuram

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। दिन निकलते ही बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वुलन कारोबारी को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये की लूट को अंजाम दे डाला। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहले कारोबारी के वाहन में टक्कर मारी फिर उनके पास से बैग में रखी ढाई लाख रुपए की नकदी लूट ली। जब कारोबारी ने रोकने की कोशिश की तो असलहा दिखाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तरफ से थाने में मामले की शिकायत की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें
PM मोदी की इस योजना में मुरादाबाद मंडल ने पूरे उत्तर प्रदेश में किया टॉप-देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार अहिंसा खंड द्वितीय में रोहित भारद्वाज परिवार के साथ रहते हैं। रोहित का दिल्ली में वुलन का कारोबार है। वह बीती रात दिल्ली से नेशनल हाइवे-24 होते हुए स्कूटी से घर लौट रहे थे। काला पत्थर के पास से वह नीचे उतरे और सामने मंदिर आने पर स्कूटी पर खड़े-खड़े मत्था टेकने लगे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने खड़ी स्कूटी में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें
नए साल का पहला जाम, कई घण्‍टों तक फंसे रहे वाहन-देखें वीडियो

जल्द करेंगे घटना का खुलासा-पुलिस क्षेत्राधिकारी
टक्कर लगते ही रोहित भारद्वाज नीचे गिर पड़े और बदमाश उनका बैग लेकर चंपत हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और थाने में तहरीर देने की बात कहते हुए चली गई। पीड़ित की माने तो बदमाश कोहरे का फायदा उठाकर वहां से गायब हो गए अन्यथा वह अपराधियों का पीछा अवश्य करते। सीओ इंदिरापुरम राकेश कुमार ने बताया कि लूट की सूचना के बाद में आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश की जा रही है। लूट की वारदात के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जाएगा। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader