
congress
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.निर्मल खत्री ने प्रदेश की कुछ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नाम कीघोषणा की है। डॉ. खत्री ने रिक्त चल रहे शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ में बोधलाल शुक्ला (एडवोकेट), जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर में कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फं मुन्नू मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
डॉ.खत्री ने अपने पदों की जिम्मेदारियों के प्रति निष्क्रिय चल रहे हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी में पुराने अध्यक्ष के स्थान पर दिनेश कुमार सिंह, गाजियाबाद शहर कांग्रेस कमेटी में ओम प्रकाश शर्मा तथा महोबा जिला कांग्रेस कमेटी में त्रिलोक मोहन तिवारी को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने अस्वस्थ चल रहे शहर कांग्रेस कमेटी फैजाबाद के अध्यक्ष के स्थान पर राजेन्द्र प्रताप सिंह तथा लखीमपुर खीरी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर संजय गोस्वामी को अध्यक्ष पद की जिमेदारी सौंपी है।
इसी प्रकार मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी में सोहन सिंह सिसोदिया तथा शहर कांग्रेस कमेटी मथुरा में आबिद हुसैन को अध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ. खत्री ने लखनऊ शहर के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव 'त्यागी' को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठनमंत्री एवं लखनऊ निवासी शैलेन्द्र तिवारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
