1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से आया था केमिकल कारोबारी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

केमिकल कारोबारी की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 22 May 2018, 11:29 AM IST

sahibabad

दिल्ली से आया था केमिकल कारोबारी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। बदमाश मौका पाते ही जिले के किसी न किसी इलाके में एक नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक केमिकल कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें : सीमा परिहार ही नहीं, इन दस्यु सुंदरियों ने भी राजनीति में दिग्गजों को दी है कड़ी टक्कर, जानिए इनके बारे में

घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके की है जहां दिल्ली के एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक देर शाम 60 बर्षीय केमिकल कारोबारी किसी काम से साहिबाबाद के इंदिराप्रियदर्शनी इंडस्ट्रियल इलाके में काम से आया था, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा होगए और कारोबारी को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : अचानक अंधकार मे डूबा आधा शहर, तपती गर्मी में घंटों लोगों ने अधंरे में गुजारी रात, पीने के पानी के लिए तरसते रहे लोग

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि दो बाईक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग करके फररा हो गए। अब पुलिस आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके । साथ ही मृतक के घरवालों को भी सूचिक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के इस मंत्री ने अखिलेश-मायावती को बताया फ्यूज बल्ब