
child travels alone in metro,
गाज़ियाबाद. दिल्ली मेट्रो हमेशा अपनी सिक्योरिटी को चाक-चौबंद बताता है. लेकिन कभी-कभी उसकी इस सुरक्षा की पोल खुलती ही रहती है. इस बार ये काम हुआ है एक छोटे से बच्चे के जरिये. कच्छा-बनियान पहने एक बच्चा उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से सवार हुआ और वैशाली मेट्रो स्टेशन तक आ गया. इस बीच न तो उसे किसी ने चढ़ने से रोका, न ही उतरने से. फिलहाल पुलिस को इस बात की बधाई देनी पड़ेगी कि उसने सिर्फ छह घंटे के अंदर बच्चे को उसके मां-बाप तक पहुंचा दिया.
वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास लावारिस हालत में घूमते एक 9 साल के बच्चे को पुलिस ने देर रात छह घंटे की मेहनत के बाद परिजनों के पास पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह गलती से उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से बिना टोकन के मेट्रो में सवार हो गया आैर वैशाली पहुंच गया। इस दौरान उसने कच्छा आैर बनियान ही पहनी थी। इतना ही नहीं बिना टोकन के इसी हालत में बच्चा वैशाली स्टेशन से बाहर भी आ गया।
देर रात पुलिस बच्चे को स्कूल के पास ले गई, जहां से उसने पुलिस को अपने घर का रास्ता बताया। बच्चे के बिना टोकर मेट्रो में सफर करने आैर स्टेशन से बाहर निकलने के मेट्रो सुरक्षा पर सवार खड़ा किया है। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे वैशाली मेट्रो स्टेशन पर नौ साल के बच्चे के मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर वैशाली चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह पहुंचे। बच्चे ने अपना नाम इसराकुल बताया। वह अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। उससे स्कूल के बारे में पूछा गया। बच्चे ने बताया कि वह हैपी कैंब्रिज स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट पर स्कूल को खोजा गया। देर रात पुलिस टीम बच्चे को लेकर स्कूल पहुंची। वहां से बच्चे ने घर का रास्ता दिखाया। घर पहुंची पुलिस ने देखा कि परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। परिजन बच्चे को तलाशने में जुटे थे। रात एक बजे पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया।
Published on:
03 Sept 2017 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
