गाजियाबाद. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जुलाई को हापुड़ की तीर्थनगरी ब्रजघाट में जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर हापुड़ प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्त्ता ने अपनी कमर कस ली है। इतना ही नहीं प्रशासन रात-दिन सीएम की जनसभा की तैयारी में जुटा हुआ है बताया जा रहा है की सीएम हापुड़ की तीर्थ नगरी में 5 जुलाई को आ रहे है और तीर्थनगरी में पौधरोपण और पूजा भी करेंगे। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रशासन हेलीपेड ,गंगा घाट ,सड़क गड्डो की मरम्मत करने में लगा हुआ है।