
गाजियाबाद। देश भर में नवरात्र में माता के नौ रूपों की पूजा की जा रही है। जगह-जगह किर्तन और भजन का कार्यक्रम चल रही है। इस बीच डांडिया की भी खूब धूम मची है। गाजियाबाद के भोपुरा इलाके के पास भारत सिटी सोसायटी में भी डांडिया का नाईट का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो महिलाओं, युवक और बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने कई ग्रुप बनाकर हाथों में डांडिया लेकर डांस किया। देर रात तक डांडिया का नाइट चलता रहा। डांडिया नाइट शो के आयोजन का उद्देश्य सोसाइटी में रहने वाले कपल , युवाओं और बच्चों को संस्कृति और डांडिया के बारे में जानकारी देना साथ ही नवरात्र और त्योहारों के उत्सव में चार चांद लगाना है। हालांकि रिमझिम बारिश भी इस दौरान होती रही लेकिन डांडिया का क्रेज कम नहीं हुआ और बारिश के साथ डांडिया का आनंद लोग लेते रहे।
इस दौरान लोगों ने जमकर धमाल मचाया, तो महिलाएं सतरंगी पोशाक में दिखाई दीं। इस मौके पर कई डांस एक्टिविटीज भी हुईं। छोटे छोटे बच्चों से लेकर युवक- युवतियां और महिलाओं ने इसमें जमकर हिस्सा लिया और डांडिया नाइट शो को यादगार बनाया। सभी लोग जमकर थिरके और डांडिया डांस की खूब मस्ती की।
Updated on:
04 Oct 2019 02:48 pm
Published on:
04 Oct 2019 02:47 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
