गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-5 में रहने वाले डॉक्टर सतेंद्र सिंह 'डॉक्टर विद डिसेबिलिटीज' के संस्थापक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अधिवक्ता कारुवाकी मोहंती के जरिए यूट्यूब, 'द हैबिटेट' कॉमेडी एंड म्यूजिक कैफे मुंबई, स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना, कॉमेडियन निशांत तंवर (जोक सिंह), सोनाली ठक्कर, विपुल गुप्ता और संतोष पात्रा को मानहानि नोटिस भेजा गया है।