9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

दया मृत्यु की मांग करने गए यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्यों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के शिष्यों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जिहादियों के डर से उच्चतम न्यायालय में दया मृत्यु की मांग करने गए थे। सन्यासियों ने दिल्ली पुलिस को बताया कि हमारा अनुरोध है कि हमारी मृत्यु का समय तय करते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाये।

2 min read
Google source verification
delhi_police_arrested_the_disciples_of_yeti_narasimhanand_giri_who_went_to_demand_euthanasia.jpg

Delhi Police arrested the disciples of Yeti Narasimhanand Giri who went to demand mercy death

इस्लाम के जिहादियों के डर से उच्चतम न्यायालय में दया मृत्यु की मांग करने गए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्यों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही इस बात की जानकारी यति नरसिंहानंद गिरी को हुई तो उन्होंने कहा कि उनके साथ उनके शिष्यों को भी इस्लाम के जिहादी सर तन से जुदा करने की धमकी अक्सर देते रहते हैं। जिसके कारण ये सभी सन्यासी दहशत में रहते हैं। आज उच्चतम न्यायालय दया मृत्यु मांगने गए। जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि संयासियों में अमर बलिदानी पण्डित कमलेश तिवारी के मित्र योगी सरोजनाथ, यति निर्भयानंद (पूर्व नाम डॉ. अरविंद अकेला), स्वामी कृष्णानंद गिरी, यति रामस्वरूपानंद, यति कृष्णानंद, यति रणविजयानंद, यति सत्यानंद, यति यतींद्रानंद व अन्य सन्यासी भी थे।

दिल्ली पुलिस से कही ये बात

उधर, गिरफ्तारी के बाद सन्यासियों ने दिल्ली पुलिस को बताया कि हम सब सन्यासी शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के शिष्य हैं और अमर बलिदानी पण्डित कमलेश तिवारी के मित्र हैं। जिनका इस्लाम के जिहादियों ने निर्मम तरीके से कत्ल कर दिया था। शिष्यों ने पुलिस से कहा कि हमारे गुरु और हम इस्लाम के जिहादियों के निशाने पर हैं। इस्लाम के जिहादी हर कीमत पर हमारा सर हमारे तन से अलग करना चाहते हैं। वैसे भी वो हर तरह से हिन्दुओं को मार ही रहे हैं। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी भी सरकार में हमारी रक्षा करने की ना तो शक्ति है और ना ही साहस है। ऐसे में हमारी हत्या तो निश्चित ही है।

शिष्यों ने कहा, हम बहुत डरे हुए

शिष्यों ने यह भी कहा कि इस्लाम के जिहादियों का काफिर की हत्या करने का तरीका बहुत ही घिनौना और पीड़ादायक है। हम उससे बहुत डरे हुए हैं। अगर हम इस्लाम के जिहाद से बचने की बात भी करते हैं तो देश की पुलिस, प्रशासन, राजनैतिक तंत्र और न्यायपालिका हमे जेल में डालती है और प्रताड़ित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय से हमारा अनुरोध है कि हमारी मृत्यु का समय तय करते हुए हमारे गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाये। यह उच्चतम न्यायालय की हम सब पर महान कृपा होगी।


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग