7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्रायविंग लाइसेंस बनवाने आरटीओ दफ्तर पत्नी संग पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना

सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका रैना संग गाजियाबाद आरटीओ कार्यालय पहुंच ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Juhi Mishra

Jun 12, 2015

Suresh raina honeymoon pics

Suresh raina honeymoon pics

गाजियाबाद। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका रैना संग गाजियाबाद आरटीओ कार्यालय पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाया। उनके साथ उनके भाई, भाभी भी थे। सुरेश रैना के आरटीओ कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिलने पर आरटीओ कार्यालय के बाहर उनके प्रशंसकों का हुजूम लग गया।

आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका रैना, भाई दिनेश रैना और भाभी नेहा रैना के साथ संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। सुरेश रैना, उनकी पत्नी प्रियंका रैना व भाई दिनेश रैना ने बायोमीटिक प्रक्रिया पूरी कर राजनगर 11/167 के पते पर स्थायी डीएल स्मार्ट कार्ड बनवाया।

वहीं सुरेश रैना की भाभी नेहा रैना ने इसी पते पर लर्निग लाइसेंस बनवाया। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना व परिजनों के डीएल बनवाने का कार्यक्रम बेहद गुप्त रखते हुए दोपहर बाद का कार्यक्रम रखा गया था क्योंकि लंच से पहले काफी संख्या में लोग आरटीओ कार्यालय में मौजूद होते हैं। ऐसे में सुरेश रैना के पहुंचने पर प्रशंसकों को भारी जमावड़ा लगने से स्थिति कंट्रोल करने में दिक्कत आती। लेकिन गुप्त कार्यक्रम के बाद भी सुरेश रैना के पहुंचने की सूचना मिली तो उनके प्रशंसक जुट गए। करीब 20 मिनट आरटीओ कार्यालय में रुकने के बाद सुरेश रैना अपना व अन्य परिजनों का डीएल बनवाने के बाद दोपहर 3.50 बजे वापस लौट गए।

ये भी पढ़ें

image