गाजियाबाद. कोरोना वायरस (CoronaVirus) महामारी के बीच गाजियाबाद (Ghaziabad) के श्मशान घाट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मंगलवार को एक उद्योगपति के शव को हिंंडन (Hindon) स्थित श्मशान घाट पर लाया गया था। शवदाह के दौरान इलेक्ट्रिक मशीन (Electric Cremation Machine) खराब हो गई। इसके बाद शव 29 घंटे तक अधजली हालत में ही पड़ा रहा। हैरानी वाली बात ये है कि मशीन को बुधवार दिनभर ठीक नहीं कराया गया। जब मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो शाम मशीन ठीक करवाकर नगर निगम के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार करवाया। वहीं, परिजनों का कहना है कि 58 वर्षीय उद्योगपति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संक्रमण की पुष्टि नहीं की है।