उल्लेखनीय है कि मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बागपत में लगातार कोरोना के मामलेे बढ़े रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी मेरठ मंडल की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। सीएम योगी अब तक लखनऊ से तीन टीम भेज चुके हैं, लेेकिन कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है। यही वजह है कि इन जिलों में कार्रवाई की कमान अब केन्द्र सरकार के हाथ में है। गृहमंत्रालय की तरफ से जारी की गई सूचना के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को यूपी के मुख्य सचिव और मेरठ मंडल की कमिश्नर के साथ मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बागपत के डीएम, एसएसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात पर समीक्षा करेंगे।