पीड़ित महिला ने बताया कि ड्राइवर ने पहले उसे आगे स्लीपर सीट दी। इसके बाद वह और पैसे मांगने लगा। महिला ने कहा कि जहां वह उसे उतारेंगे, वहां उसका पति मिलेगा और वह पैसे दे देंगे। उसके बाद ड्राइवर ने महिला को सबसे पीछे वाली सीट पर ले जाकर बैठा दिया, वहां कोई नहीं था। आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर वहां पहुंचा और महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के हाथ बांधकर ड्राइवर ने रेप किया। साथ ही बोला कि ज्यादा चिल्लाओगी तो जान से मार दूंगा। इसके बाद कंडक्टर और एक और लड़के ने कहा पैसा ले लीजिए और बात खत्म कर दीजिए।