मेरठ। India-China Border पर सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में मेरठ का लाल शहीद हो गया है। चीन सीमा पर जिन 20 सैनिकों के शहीद होने की सूचना है। उनमें से एक मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है। इसका नाम विपुल राय हैं। विपुल राय भारतीय सेना में हवलदार थे और वे पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास तैनात थे। सूत्रों के अनुसार दोनों सैनिकों के बीच गोलाबारी में मेरठ निवासी हवलदार विपुल राय को भी गोली लगी और वे शहीद हो गए।