आरोपी के भाई मोहम्मद साजिद ने गिरफ्तारी की बात कबूल करते हुए बताया कि गफ्फार को एटीएस किस मामले में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी नहीं है। एटीएस ने मोहम्मद गफ्फार के पास से एक मोबाइल, भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड व कुवैत कीसिविल आईडी बरामद की है। इस गिरफ्तारी को लेकर बिजनौर के एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि एटीएस की टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिये आई थी।