
गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में विद्युत विभाग का 13 करोड़ से अधिक का सरकारी विभागों पर बकाया है,. जहां आम आदमी पर थोड़ा सा भी बकाया हो जाने पर विद्युत विभाग तुरंत ही कार्रवाई करके कनेक्शन काट देता है, लेकिन 13 करोड़ से भी ज्यादा के बकाये के बावजूद सरकारी विभागों पर कार्रवाई करने में विद्युत विभाग ढीला रवैया बनाए हुए है।
गाजियाबाद में विद्युत विभाग पर सरकारी विभागों का करीब 13 करोड़ से अधिक बकाया है। आंकड़ों पर गौर करें तो क्षेत्र में बिजली विभाग पर विभिन्न विभागों का करीब ₹13 करोड़ 60 लाख बकाया है। जिसमें सबसे अधिक बकाया पुलिस चिकित्सा और शिक्षा विभाग पर है। पुलिस विभाग पर करीब ₹44400000 जबकि प्रथम शिक्षा विभाग पर करीब 4 करोड़ ₹3 लाख और चिकित्सा विभाग पर, 2 करोड़ ₹1600000 का बिजली का बिल बकाया है। सरकारी विभागों पर बढ़ता बिजली का बिल और उसका बकाया ना होने के कारण प्रदेश में विद्युत विभाग पर बोझ बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद के मुख्य अभियंता आरके राणा का कहना है कि प्रशासन चिकित्सा और पुलिस विभाग को छोड़कर अन्य विभागों पर डिस्कनेक्शन की कार्रवाई विद्युत विभाग द्वारा की जा रही है।
Updated on:
07 Nov 2019 04:07 pm
Published on:
07 Nov 2019 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
