
BREAKING: भाजपा नेता के पोते को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद। जनपद के लोनी थाना इलाके में उस वक्त भगदड़ मच गई जब क्रिकेट खेल रहे एक स्थानीय भाजपा नेता के पोते पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से भाजपा नेता का पोता घायल हो गया। वहीं हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए।
आनन-फानन में घायल के अन्य साथियों ने स्थानीय पुलिस और उसके घर इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां अभी उसका उपचार जारी है। उधर, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, मामला लोनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ईश्वर मावी के पोते एंव युवा क्रिकेटर प्रिंस मावी (21) अपने कुछ साथियों के साथ बंथला नहर सीकरी गांव के पास क्रिकेट खेल रहा था। अचानक ही बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने सीधे गोली चलानी शुरू कर दिया। इस दौरान प्रिंस को हाथ में गोली लग गई। जिसके बाद वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में मावी के साथियों ने स्थानीय पुलिस और उसके परिजनों को सूचित किया।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने प्रिंस को घायल अवस्था में दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां अभी उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोली प्रिंस के हाथ में फंसी हुई है। इसे निकालने के लिए डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया जाना है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
13 Apr 2019 07:21 pm
Published on:
13 Apr 2019 07:20 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
