1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में दो पक्षों में संघर्ष, गोली चलने से मची भगदड़

गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली इलाके की कैला भट्टा कॉलोनी में घटी घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 May 2018, 3:17 PM IST

move

गाजियाबाद में दो पक्षों में संघर्ष, गोली चलने से मची भगदड़

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली इलाके की कैला भट्टा कॉलोनी में दो पक्षों में आपस में मामूली बात पर जोरदार टकराव हो गया । देखते ही देखते यह टकराव बड़े झगड़े में तब्दील हो गया । इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई। हालांकि, इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में भगदड़ मच गई । घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेना की कामयाबी पर सियासत चमकाने वालों को इस नेता ने लगाई ऐसी फटकार कि उड़े होश

गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली इलाके की कैला भट्टा कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद देखते ही देखते झगड़े ने बड़ा रूप लिया । दोनों तरफ से एक दूसरे की तरफ फायरिंग की गई । हालांकि, इस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन इलाके में भगदड़ मच गई । स्थानीय लोगों द्वारा भी दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्षों में से स्थानीय लोगों की एक नहीं सुनी और आपस में भिड़ गए । इतना ही नहीं आप इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि दोनों तरफ से एक दूसरे की तरफ किस तरह गोलियां चलाई गई । गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, जिस वक्त दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था तो स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आतंकवाद विरोधी इस नेता ने कश्मीरी पत्थरबाजों पर कही ऐसी बात कि मच गई खलबली

उधर इस पूरे मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि कैला भट्टा कॉलोनी में दो पक्षों में मामूली बात पर झगड़ा हो गया था, लेकिन देखते ही देखते आपस में झगड़ा बढ़ गया और एक दूसरे पर गोलियां चलाने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।