
कारोबारी और उसके दोस्त ने मिलकर दो लोगों से 30 लाख रुपए हड़प लिए
गाजियाबाद के सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में दो दोस्तों ने मिलकर कारोबारी से 30 लाख रुपये हड़प लिए हैं। आरोप है कि तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट की गई।
इस मामले में कारोबारी ने सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में लगी है।
आपको बता दें कि रामनगर किराना मंडी निवासी प्रतीक भटनागर का कहना है कि अक्षय गुप्ता पूजा सामग्री के थोक विक्रेता है। और वह अर्जुन नगर निवासी अपने दोस्त मनोज सैनी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त भी करते हैं।
दोनों व्यक्ति भोले-भाले लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर पैसा भी ऐंठते हैं। प्रतीक भटनागर का कहना है कि दस मई 2022 को दोनों उनके पास आए। उन्होंने पांच लाख रुपये एक महीने के लिए उधार मांगे। उन्होंने कहा कि वह एक दुकान खरीद रहे हैं।
उसे बेचकर वह मोटा मुनाफा कमाएंगे और उन्हें भी अच्छा लाभ देंगे। दोनों की बातों पर भरोसा करके उन्होंने अपने एक दोस्त से पैसे लेकर उन्हें दे दिए। काफी समय बीतने पर उन्होंने पैस मांगे तो दोनों आरोपी इधर- उधर की बातें करने लगे
।
आरोपियों ने आज तक न तो उनके पैसे लौटाए और न ही उनके दोस्त की रकम वापस दी। आरोप है कि एक दिसंबर 2022 को अक्षय गुप्ता, मनोज सैनी ने अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर उन्हें बीकानेर स्वीट्स के सामने रोक लिया गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। साथ ही पैसे मांगने पर ज|न से मारने की धमकी दी। घटना के मामले में पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में शिकायत दी।
Published on:
05 Mar 2023 07:37 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
