
मोदीनगर। हाई-वे पर गुरुवार तड़के गैस से भरा एक (Gas Canter)टैंकर सिखेड़ा रोड के पास पलट गया। टैंकर पलट जाने के कारण (Highway) हाइवे पर जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर मोदीनगर पुलिस पहुंची व पुलिस ने मोदीनगर में राज चौपला पर मेरठ से आने वाले (Traffic) ट्रैफिक को रोककर हापुड़ - पिलखुवा की तरफ डायवर्ट कर दिया। साथ ही (Ghaziabad) गाजियाबाद से आने वाले ट्रैफिक को (Moradabad) मुरादनगर से डायवर्ट कर दिया गया था । पुलिस ने टैंकर को हाइवे से हटवाने के लिए कई क्रेन मंगवाकर प्रयास किए है, लेकिन पिछले कई घंटों के प्रयासों के बाद भी टैंकर सीधा नहीं हो सका। इस कारण हाइवे पर जाम के हालात बन गये। वही वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कई किलोमीटर तक के वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस के साथ ही मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर वाहन चालकों को निकालने का प्रयास किया। अचानक बने ट्रैफिक के प्रेशर पर नियंत्रण पाया जा सका।
Published on:
10 Oct 2019 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
