3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona virus: गाजियाबाद में 31 मार्च तक भक्तों के लिए बंद किया गया दूधेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर

Highlights -जून अखाड़ा प्रबन्धन ने लिया फैसला -31 मार्च तक मंदिर भक्तों के लिए रहेगा बंद -रोजाना हजारों की संख्या में पहुँचते हैं भक्त -लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने उठाया कदम

less than 1 minute read
Google source verification
corona_virus_effect.jpg

गाजियाबाद: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए सरकार ने जहां स्कूल-कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद कर दिए हैं। वहीँ अब इसको लेकर धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रहीं हैं। इसी कड़ी में जनपद के प्राचीन दूधेश्वर मंदिर प्रबन्धन ने 21 मार्च से 31 मार्च तक मंदिर बंद करने का निर्णय लिया है। जिसमें भक्त भगवान् की पूजा अर्चन नहीं कर सकेंगे। इसके बारे में पुलिस-प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने तैयार की रैपिड रेस्पांस टीम, करेगी ये काम

ये है व्यवस्था
जूना अखाड़े के श्रीमहन्त नारायण गिरी ने बताया कि गाजियाबाद जिला प्रसासन, पुलिस प्रसासन व श्रीमहन्त गौरी गिरि श्री दूधेश्वर नाथ मठ मन्दिर समिति के सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि 21 मार्च से 31 मार्च 2020 तक भक्तो के दर्शनार्थ बन्द रहेगा। भगवान दूधेश्वर का नित्य पूजन अभिषेक, श्रृंगार ,आरती, भोग प्रसाद, सभी नित्य प्रति कार्य होगा। सभी शहर वासियों देश वासियों भक्तो के उत्तम स्वास्थय के लिये दर्शन 10 दिनो का बन्द रहेगा। हम भगवान दूधेश्वर से प्रर्थना करते हैं कि भगवान शीघ्र इस संक्रमण को समाप्त करके सभी को यथावत सुखमय जीवन व्यतित करने की कृपा करें। हमारा पूर्ण प्रयास है कि किसी भी जन मानस इससे संक्रमति ना हो सभी अपना अपने परिजनों के स्वस्थ का ध्यान रखें।

कोरोना वायरस का डर: इटली से पहुंची महिला के लिए सहारनपुर में बनवाया गया क्वारंटाइन
बेहद सतर्कता
उन्होंने सभी नागरिकों से इसमें सहयोग और सुझाव देने की अपील की है। यहां बता दें कि कोरोना वायरस में दिल्ली एनसीआर सबसे ज्यादा संवेदनशील है। नॉएडा में दो केस मिलने के बाद गाजियाबाद में भी बेहद सतर्कता बरती जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग