2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: ट्रेन छूटने के बाद रात को घर लौटा पति तो बेडरूम में इस हाल में मिला पत्‍नी का प्रेमी

Highlights Vijay Nagar Thana क्षेत्र में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला माता-पिता के साथ कहीं बाहर गया था युवक पुलिस ने पत्‍नी के प्रेमी का शांतिभंग की धारा में किया चालान

2 min read
Google source verification
bed.jpg

गाजियाबाद। जनपद में सोमवार रात को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक शख्‍य की ट्रेन छूट गई तो वह घर लौट आया। वहां उसने पत्‍नी के प्रेमी को बेडरूम में देखा तो हंगामा कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता के साथ रहता है युवक

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। वहां पर एक व्‍यक्ति पत्‍नी व माता-पिता के साथ रहता है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, सोमवार को वह अपने माता और पिता के साथ शहर से बाहर जा रहा था। पत्‍नी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उनके साथ जाने से इंकार कर दिया था। युवक को स्‍टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। वह कुछ दिन बाद आने की बात कहकर घर से चला गया। घर पर उसकी पत्‍नी अकेली रह गई। स्‍टेशन पहुंचने पर उसको पता चला कि ट्रेन छूट गई है। इसेक बाद वे घर वापस लौट आए।

यह भी पढ़ें:सपा के इस सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ बकरी चोरी का केस

घबराई हुई थी पत्‍नी

युवक जब घर पहुंचा तो देखा हक पत्‍नी घबराई हुई थी। इस बीच उसकी नजर बेड के नीचे छुपे युवक पर पड़ी। पता चलने पर युवक ने उसको बेड से बाहर खींचा और पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होते देख आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बारे में विजय नगर थाना अध्यक्ष श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि वह शख्स अपने किसी काम से यहां आया था। इस दौरान महिला के पति ने उसको पकड़ लिया। आरोपी युवक महिला से प्रेम प्रसंग की बात से इनकार कर रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Story Loader