
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नंदकिशोर गुर्जर के मुताबिक, पुलिस दंगे के नाम पर लोगों की धर-पकड़ कर रही है। साथ ही पैसे लेकर छोड़ रही है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने के बाद पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हुए है।
नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि पुलिस लोगों को दंगे के केस में झूठा फंसा कर उनसे अवैध वसूल कर रही है। लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस पर गंभीर और संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि 27 फरवरी को बीजेपी कार्यकर्ता को पुलिस ने थाने में बिठा दिया। विधायक का कहना है कि पुलिस को जब इस बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने सीएए को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप कार्यकर्ता पर लगाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें गुमराह किया और पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। विधायक के मुताबिक, शिकायत करने के बाद युवक और उसके पिता को 151 में जेल भेज दिया।
भाजपा विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की भी शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी भी दोषी है। उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Updated on:
01 Mar 2020 03:38 pm
Published on:
01 Mar 2020 03:37 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
