
गाजियाबाद। लोनी इलाके की डीएलएफ शंकर विहार कॉलोनी में मशहूर कंपनियों के नकली ट्रैक सूट बनाने वाली कंपनी पकड़ी गई है। यहां पर पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को छापेमारी की थी। इस दौरान कंपनी में रखे लाखों रुपए की कीमत के ब्रांडेड कंपनियों के नकली ट्रैक सूट बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब रुपये 40 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अभी इस कंपनी की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
कंपनी के अधिकारियों ने की शिकायत
जानकारी के अनुसार, लाेनी की डीएलएफ शंकर विहार कॉलोनी में एक ट्रैक सूट बनाने वाली कंपनी है। इसमें कई बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के ट्रैक सूट तैयार किए जाते हैं। इस कंपनी में तैयार किए जा रहे ट्रैक सूट की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो उन्हें इस कंपनी पर शक हुआ। एक ही कंपनी में कई ब्रांडेड कंपनियों के ट्रैक सूट तैयार किए जाते थे। इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को लगी तो कंपनी शिव नरेश ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने इस कंपनी में छापेमारी की।
600 से 700 रुपये की आती थी लागत
छापेमारी के दौरान लोनी के सीओ राजकुमार पांडे सहित कई आला अधिकारी और ब्रांडेड कंपनियों के कई बड़े कर्मचारी मौजूद रहे। शिव बहल कंपनी के अधिकारी विनय बहल का कहना है कि नकली ट्रैक सूट बना कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा था। टीम ने कंपनी से 40 लाख से ज्यादा का शिव नरेश कंपनी का माल बरामद किया है। यहां एडीडास और नाइक कंपनी के लोगो लगे ट्रैक सूट भी मिले हैं। इनको बनाने में 600 से 700 रुपये की लागत आती थी लेकिन इनको करीब 4000 रुपये में बेचा जाता था। सीओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि यहां से शिव नरेश कंपनी के ट्रैक सूट बरामद हुए हैं।
Updated on:
25 Sept 2019 09:56 am
Published on:
25 Sept 2019 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
