1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: लॉकडाउन में झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा को महिलाओं ने पीट दिया

Highlights गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का मामला मुरादनगर की चामुंडा पुलिस चौकी पर तैनात हैं दरोगा दोनों पक्षों के लोगों ने की दरोगा से मारपीट

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2020-05-05-15h15m19s724.png

गाजियाबाद। जहां एक तरफ कोविड-19 को गंभीरता से लेते हुए देशभर में लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। कुछ लोग पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और चिकित्सा से जुड़े सभी लोगों का जोरदार स्वागत करते हुए उनका हौसला बुलंद कर रहे हैं। ऐसे में गाजियाबाद में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग एक दरोगा को पीटते दिख रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके का है। वहां पर आपसी झगड़े की सूचना पर एक दरोगा मौके पर पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों ने ही आपसी झगड़ा छोड़कर दरोगा को पीट दिया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान किसी शख्स वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल वीडियो के आधार पर सात नामजद और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तारी भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हापुड़: शराब पीने के बाद युवक ने पुलिस चौकी के सामने खुद को लगा ली आग

वीडियो में दिखा बच्चा भी

पीड़ित दरोगा मुरादनगर की चामुंडा पुलिस चौकी पर तैनात हैं। उनको पास में ही दो पक्षों के झगड़े की सूचना दरोगा मिली थी। दरोगा झगड़ा सुलझाने मौके पर पहुंचे। जब वह झगड़ा करने वाले शख्स को ले जाने लगे वहां मौजूद कुछ लोग उन पर टूट पड़े। दरोगा की पिटाई करने में महिला समेत कई लोग शामिल रहे। वीडियो में एक बच्चा भी दरोगा की पिटाई करता हुआ नजर आया है। बताया यह भी जा रहा है कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों ने ही दरोगा की पिटाई की है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: महंगी हुई शराब तो खुश हुए गाजियाबाद व नोएडा के शराबी

यह कहा थानाध्यक्ष ने

इस बारे में मुरादनगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चामुंडा चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे दरोगा ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों पक्ष के ही लोगों ने उनसे अभद्रता की है। इस मामले में 7 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Story Loader