
गाजियाबाद। कोरोना वायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों जहां के तहां फंस गए है। लोगों को खाना और अन्य जरुरी सामान पहुंचाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन प्रयासरत है। वहीं, आमलोग भी किसी न किसी रुप में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। यूपी के गाजियाबाद पुलिस का मानवीय चेहरा भी भी सामने आया है। लोनी कोतवाली प्रभारी ने 20 मजदूरों के परिवार को राशन मुहैया कराया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन वितरित किया गया है।
लाॅकडाउन के बाद जिदंगी की रफ्तार थम गई है। लोग जस के तस फंसे हुए है। दिल्ली—एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करते हैं। उनके सामने खाने पीने की परेशानी खड़ी हो गई है। खाने—पीने के सामान की उचित व्यवस्था कराई जा रही है। ऐसे में कुछ सामाजिक लोग एवं अधिकारी अपने स्तर से भी ऐसे लोगों की सहायता करने में जुटे हुए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन भी लगातार मुस्तैदी से लगी हुई है।
पुलिस अधिकारी अपने स्तर से भी लोगों की मदद कर रहे हैं। उसी के चलते लोनी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र भडाना ने शनिवार को भी लोनी कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला व लोनी तिराहे के पास रहने वाले जिन लोगों के घर में राशन नहीं था। ऐसे लगभग 20 परिवारों को राशन वितरण किया। पुलिस द्वारा की गई इस मदद के बाद इलाके के सभी लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।