20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहरम मां ने बेटी को फेंका कूडे़दान में, कुत्तों ने नोंचा

मदर्स-डे के दिन दिखा दिल-दहला देने वाला नजारा
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Lokesh Kumar

•

May 09, 2016

Bulandshahar

Bulandshahar

बुलंदशहर।
मदर्स-डे के दिन बुलंदशहर में एक बेरहम मां-बाप ने अपनी नवजात बच्ची को कूडे़दान में फेंक दिया। कूडे़दान से कुत्तों ने निकाला और नोंचना शुरू कर दिया। जब ये वाक्या दुकानदारों ने देखा तो कुत्तों से छुड़ाकर सीएमओ और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीएमओ ने जांच की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग सका।


अभी आंख तक नही खुली थी, हाथों पर लकीरें तक नहीं खिंची थी कि एक बेरहम मां ने अपनी ममता का गला घोट दिया। इस मां ने अपनी 6 माह की बच्ची के भ्रूण को कालाआम के पास एक कूडे़दान में फेंक दिया। कूडे़दान में घुसे कुत्तों ने बच्ची के भ्रूण को निकाला और नोंचने लगे। तभी कुछ दुकानदारों की नजर कुत्ते की तरफ पहुंची तो दिल-दहला देने वाला नजारा देख दंग रह गए। दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों से बच्ची के भ्रूण को छुड़ाकर जिला अस्पताल के सीएमओ और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।


भ्रूण मिलने की सूचना पर पहुंचे सीएमओ डाक्टर दीपक ओहरी ने भ्रूण को पुलिस के कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बता दें कि जहां पर ये भ्रूण मिला वहां पर दो प्राईवेट अस्पताल भी हैं। जांच शुरू हुई तो उन अस्पतालों पर इस बेटी के कत्ल के शक की सुई घूम रही थी, लेकिन सीएमओ की जांच में नतीजा सिफर ही रहा।


सीएमओ डा. दीपक ओहरी ने बताया कि एक भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे देखा तो 6 से 7 माह की एक बच्ची का भ्रूण पाया गया। बच्ची के भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सिटी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है।