
School closed:
School closed: यूपी के निजी स्कूलों में कल 8 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। कल 8 अगस्त को आगरा, मथुरा, अलीगढ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बुलंदशहर, बागपत के अलावा यूपी के अन्य जिलों के निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। कल 8 अगस्त को यूपी के अधिकांश पब्लिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आजमगढ़ के निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा श्रेया तिवारी की मौत के मामले में बिना जांच स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी से यूपी के निजी स्कूल संचालकों आक्रोशित हैं। इसी के विरोध में विभिन्न स्कूल संगठनों ने आठ अगस्त को स्कूल बंद रखकर विरोध का ऐलान किया है। अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बंद को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान यूपी के निजी स्कूलों में 8 अगस्त को छात्रों का अवकाश रहेगा।
Azamgarh Shreya Tiwari Case में स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में स्कूल संगठनों ने आठ अगस्त को स्कूल बंद रखकर विरोध का ऐलान किया है। आजमगढ़ के एक स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर की गिरफ्तारी को लेकर निजी स्कूल के संचालकों में आक्रोश है। विरोध में प्रदेश के स्कूल संगठनों ने कल यानी आठ अगस्त को स्कूल बंद रखकर विरोध की घोषणा की है।
बता दें आजमगढ़ के हरवंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में 31 जुलाई को छात्रा श्रेया तिवारी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। स्कूल की प्रिंसिपल सोनम प्रणव मिश्रा ने कहा कि छात्रा के पास मोबाइल मिला था। छात्रा से पूछताछ की गई तो वह वह तेजी से स्कूल की तीसरी मंजिल पर गई। जहां से गिरकर मौत हो गई।
परिजनों का स्कूल प्रबंधन पर आरोप
प्रिंसिपल ने बताया कि शिक्षकों ने श्रेया को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल और शिक्षक को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद बिना जांच स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी से निजी स्कूल संचालकों में आक्रोश है। इसके विरोध में यूपी के निजी स्कूल संगठनों ने कल आठ अगस्त को स्कूल बंद रखकर विरोध करने का फैसला किया है। एसोसिएशन आफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बंद को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेगा। इसकी सूचना अभिभावकों को भेजी जा चुकी है।
Published on:
07 Aug 2023 09:21 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
