5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Modinagar police: थाने पहुंची सास, बोली- साहब मेरी बहू कई लड़कों से बात करती है, मना करने पर तमंचा दिखाकर धमकी देती है

Bhojpur police: गाजियाबाद के भोजपुर थाने एक बुजुर्ग महिला पहुंची। बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू की दबंगई बताई तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। पुलिस ने उसकी बहू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
girl.jpg

गाजियाबाद में भोजपुर के कस्बा फरीदनगर के गांव का मामला है। बुजुर्ग महिला भोजपुर की पुलिस को बताया कि उसकी बहू कई युवकों से बात करती है। मना करने पर तमंचा दिखाकर धमकाती है। महिला अपनी पीड़ा बताते हुए रोने लगी। बुजुर्ग ने बताया कि अपनी बहू को कई बार समझाया गया, लेकिन वह उनकी बात को नहीं मानती और उल्टा तमंचा दिखा भयभीत करती है। बुजुर्ग की बात सुनकर पुलिस सकते में आ गई। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने घर की तलाशी ली। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि वृद्धा की सूचना के बाद पुत्रवधु से तमंचा और दो कारतूस बरामद कर हुए है। इसके अलावा एक गांव निवासी किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मेरठ के परतापुर निवासी आरोपी अक्षय को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।