मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते लगातार बारिश हो रही है। यह सिस्टम वातावरण में नमी बढ़ा रहा है, जिससे दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छा रहे हैं और वर्षा की स्थितियां बन रही हैं। आईएमडी के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और सावधानी बरतें।