5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सट्टेबाज’ की कुछ इस तरह हुई मौत कि हर कोई रह गया हैरान, देखें वीडियो

Highlights: -मामला लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर 100 फुटा रोड का है -जहां करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी दी -जिसे आनन-फानन में गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया

2 min read
Google source verification
screenshot_from_2019-09-24_18-13-34.jpg

गाजियाबाद। पुलिस जनपद को अपराध मुक्त किए जाने के उद्देश्य से तमाम योजनाओं पर कार्य कर रही है। बावजूद इसके अपराधिक वारदातों में कमी होती हुई नजर नहीं आ रही है। ताजा मामला लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर 100 फुटा रोड का है। जहां करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने 42 वर्षीय नफीस कुरेशी नाम के एक शख्स को गोली मारी दी। जिसे आनन-फानन में गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान नफीस कुरेशी की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : इस काम के लिए प्रेमिका ने बनाया दबाव तो जंगल में ले गया प्रेमी और फिर कर दिया ये कांड, जानकर उड़ जाएंगे होश

मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय नफीस कुरेशी पुत्र मेहरबान कुरेशी जोकि लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर 100 फुटा रोड पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह करीब देर रात 11:00 बजे के आसपास अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नफीस कुरेशी को गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो इलाके में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े नफीस कुरेशी को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान नफीस कुरेशी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: दो साल पहले की थी लव मैरिज, आठ महीने बाद मां-बाप को इस हाल में मिला बेटा

उधर, पुलिस के मुताबिक मरने वाला नफीस सट्टेबाज था और दिल्ली एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों के सट्टेबाजों से उसके तार जुड़े हुए थे। मामले में एक आरोपी को नामजद किया गया है। फिलहाल की जानकारी के मुताबिक मौत का कारण सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।