
गाज़ियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शर्मसार करने वाला एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक धार्मिक स्थल के अंदर मौजूद नल पर दूसरे धर्म के युवक ने पानी पिया तो उसे पानी पीने की सजा मार ख़ाकर चुकानी पड़ी है। जिस दौरान युवक की पिटाई की गई तो किसी के द्वारा यह वीडियो बना ली गई वीडियो वायरल हो गई। इसका संज्ञान आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने लिया तो वीडियो में पिटाई करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डासना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में दूसरे धर्म के युवक ने नल पर पानी पी लिया तो इससे नाराज हिंदू संगठन से जुड़े बिहार के भागलपुर निवासी श्रृंगी नंदन यादव नाम के युवक ने पानी पीने वाले युवक की जमकर पिटाई की । इस दौरान किसी के द्वारा यह वीडियो बना ली गई और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बहरहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गहनता से जांच की और आरोपी तक जा पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो गहनता से जांच की गई। जिसमें पाया गया कि एक युवक दूसरे युवक की जमकर पिटाई कर रहा है। बताया गया कि धार्मिक स्थल के अंदर दूसरे धर्म के युवक ने आकर पानी दिया जिसके बाद उस युवक की पिटाई की गई उन्होंने बताया कि पुलिस ने गहन जांच करते हुए बिहार भागलपुर के रहने वाले श्रंगी नंदन यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
14 Mar 2021 03:03 pm
Published on:
14 Mar 2021 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
