
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदुओं से तिरंगे के बहिष्कार की अपील करते हुए अपने अपने घरों में भगवा ध्वज फहराए जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान का विरोध किया है। उन्होंने हिंदुओं से कहा कि इस तिरंगे ने तुम्हे बर्बाद किया है। इसलिए इस तिरंगे का बहिष्कार करो। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के घरों पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।
हिंदुओं को बताया सबसे बड़ा पाखंडी
नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि तिरंगे के नाम पर इस देश में बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। जिसे भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चला रही है। तिरंगा बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल को मिला है। जिसके मालिक का नाम है सलाउद्दीन। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हिंदुओं को करार दिया। कहा कि हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं। चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए।
कहा, तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो
यति नरसिंहानंद ने आगे कहा कि जब इनकी सरकार बन जाती है तो सरकारी ठेके मुसलमानों को दिए जाते हैं। जो हिंदुओं के खिलाफ बड़ा षडयंत्र है। अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो। अगर अपने घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा ढूंढो और लगाओ लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक भी पैसा मत दो।
यूपी में हर घर तिरंगा अभियान की पहल
गौरतलब है कि भारत में आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी में 11 से 17 अगस्त तक 4 करोड़ से ज्यादा तिरंगे फहराए जाने हैं। जिसे लेकर केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की पहल की। उत्तर प्रदेश में भी हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। जिसे लेकर हर जिले में डीएम की अगुआई में बनाई गई कमेटी इस अभियान पर नजर रखे हैं।
Published on:
12 Aug 2022 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
