1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक बदमाश गिरफ्तार, जवान को भी लगी गोली

लूट की वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 21 May 2018, 9:00 AM IST

loni

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक बदामश गिरफ्तार, जवान को भी लगी गोली

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में बदमाशों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस का मिशन एनकाउंटर जारी है, जिसके तहत पुलिस और बदमाशों का एक बार फिर आमना-सामना हुआ। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। हालाकि मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लग गई, फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : दाे मिनट में जानिए, आज कैसा रहने वाला आपका दिन आैर क्या कहती है राशि

दरअसल रविवार देर रात गाजियाबाद के लोनी थाना के ट्रोनिका सिटी में पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई,जब बाइक सवार दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। तभी पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने इलाके के की घेराबंदी कर तलाशी शुरु कर दी। तभी बाइक सवार दोनों बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपाचे बाइक सवार बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को भी घायल कर दिया। हालाकि इनमें से एक बदमाश भागने में कामयाब रहा, फिलहाल घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : नील गाय का शिकार कर शिकारी कर रहे थे ये काम अचानक पहुंच गया ये दल उसके बाद क्या हुआ जानिए

घायल पकड़ा गया बदमाश का नाम दिलशाद बताया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात अरविंद मोर्य ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर है, इसके नाम कई लूट के मामले दर्ज हैं और फिलहाल उसके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। जबकि इसके दूसरे साथी की भी तलाश की जा रही है जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बेबस मां के सामने दम तोड़ रही मासूम,खबर पढ़ कर नहीं रोक पायेंगे अपने आंसू

यह भी पढ़ें : यहां पारे ने तोड़ दिया पिछले पांच साल का रिकार्ड, एनसीआर में अभी आैर बढ़ेगी गर्मी